90 के दशक में युवाओं को दीवाना करने वाली Yamaha RX100 का बदला रंग रूप, अब पहले से ज्यादा दमदार

Yamaha RX100 अपने स्लीक डिजाइन, दमदार साउंड और जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती थी। नया वर्जन BS6 इंजन के साथ लॉन्च होगाYamaha RX100

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

New Yamaha RX100: भारतीय बाजार में 90 के दशक में Yamaha RX100 की तूती बोलती थी। यह उस समय की अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल थी। उस दौर कर हर युवा दिल इसे चलाने के लिए धड़कता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब इस बाइक को रीलॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस पर काम कर रही है। लेकिन इस बार इसे पहले से भी अधिक पावरफुल इंजन 150 cc या 200 cc में उतारा जाएगा।

बटन स्टार्ट, एबीएस ब्रेक और एलॉय व्हील जैसे नए फीचर्स होंगे 

जानकारी के मुताबिक Yamaha RX100 को साल 1996 में बंद किया गया था। बाइक लवर्स आज तक इस बाइक के दीवाने हैं। कंपनी ने इसे ही ध्यान में रखते हुए इसके डिजिटल वर्जन को लाने की योजना बनाई है। कंपनी के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने मीडिया में कहा है कि अब इस बाइक को दमदार इंजन और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इस बाइक को 1985 में लॉन्च किया गया था। पहले यह केवल किक स्टार्ट में आती थी। लेकिन अब इसे बटन और किक स्टार्ट दोनों, एबीएस ब्रेक होगा, एलॉय व्हील के साथ लाया जाएगा।

ये भी पढ़े :-  Bank Of Baroda Online Account Open : सिर्फ 5 मिनट में आधार कार्ड से बैंक ऑफ़ बड़ौदा में जीरो बैलेंस पर ऑनलाइन खाता खोले
Yamaha RX100

yamaha rx100 new model (1)

इन फीचर्स के कारण थी युवाओं की पहली पसंद 

Yamaha RX100 अपने स्लीक डिजाइन, दमदार साउंड और जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती थी। नए वर्जन में इसे BS6 इंजन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसमें गोल लाइट लाइट होंगी। फिलहाल कंपनी ने इसके माइलेज, प्राइस और फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है। पहले इसका का इंजन Air-Cooled, Single-Cylinder था। यह 7 Port Torque जनरेट करती थी। एक सिलेंडर के साथ इसमें 11 PS और 7500 rpm की क्षमता थी। उस समय यह बाइक 10.39 Nm का टॉर्क की क्षमता रखती थी इसमें फ्रंट और बैक दोनों ड्रम ब्रेक थे और इसकी टंकी में 10 लीटर पेट्रोल रखने की क्षमता थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *