Women’s T20 WC 2023: 30 साल की Meg Lanning ने रचा इतिहास…धोनी-पोंटिंग सब छूट गए पीछे
Women’s T20 WC 2023: महिला टी20 विश्वकप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका 19 रनों हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने फिर बता दिया कि उसे महिला क्रिकेट में चुनौती देना आसान नहीं। इस खिताब के साथ ऑस्ट्रेलिया छठवीं बार टी20 विश्वकप जीतने वाली इकलौती टीम बनी है।Women’s T20 WC 2023
लैनिंग ने रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ा
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लैनिंग 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही रिकी पॉन्टिंग को और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है। धोनी और पोंटिग ने 3-3 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।Women’s T20 WC 2023

मेग लैनिंग और एलिसा हीली के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ
खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और एलिसा हीली 10 टी20 इंटरनेशनल्स के फाइनल में खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार जीती ट्रॉफी
महिला टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने हैट्रिक के साथ छठवीं बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया 2010, 2012, 2014, 2018, 2022, 2023 में खिताब जीत चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी ओपनर लौरा वॉल्वार्ट ने 61 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। साउथ अफ्रीका ये मैच 19 रनों से हार गई।Women’s T20 WC 2023