US Tornado: अमेरिका में टॉरनेडो तूफान ने भयंकर तबाही, 20 से ज्यादा की मौत

US Tornado

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

US Tornado: अमेरिका विनाशकारी टॉरनेडो तूफान से एक बार फिर भारी तबाही मचाई है। अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में आए तूफान और बवंडर की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य चलाया रहा है।

अमेरिका के अरकंसास की राजधानी लिटिल रॉक और पड़ोसी शहरों में शुक्रवार को एक भयंकर बवंडर आया। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और तबाही की तस्वीरों ने अमेरिका को परेशान कर दिया। रिहायशी इलाकों में बवंडर से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दो बवंडर ने दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कुछ हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया। बड़ी-बड़ी इमारतों के साथ छोटे मकानों को भी बवंडर ने तबाह कर दिया। बड़ी बड़ी गाड़ियां हवा में उड़ गईं। US Tornado

कुदरती आपदा से अरकंसास की राजधानी लिटिल रॉक में विनाशकारी तबाही हुई। पुलास्की काउंटी में आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने कहा कि तूफान के बाद कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण बंवडर से दर्जनों लोग मलबे में फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। US Tornado

अरकंसास के गवर्नर के मुताबिक तूफान ने टेनेसी बॉर्डर के पास लिटिल रॉक के पूर्व में लगभग 160 किमी विने इलाके में दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के बाद हरकत में आए गर्वनर के कार्यालय ने राज्य में इमरजेंसी लगा दी। पुलिस के मुताबिक शहर के पश्चिमी छोर के कई इलाके बवंडर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अरकंसास नदी के पार उत्तरी लिटिल रॉक के पास शहर में तूफान से 11 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

बवंडर के गुरजने के दौरान तेज़ हवा भारी बारिश और कहीं कहीं भारी ओला वृष्टि ने लोगों में दहशत से भर दिया। द वेदर चैनल की तरफसे पोस्ट फुटेज में लिटिल रॉक का एक भारी क्षतिग्रस्त इलाका दिखाया गया है। जिसमें कई घरों की छतें और दीवारें गायब हैं। जिनमें से कुछ ढह गए हैं और सड़कों पर खड़े वाहन पलट गए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात लिटिल रॉक समते आसपास के इलाकों में 90 हजार से ज्यादा लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई और अमेरिका के अलग अलग राज्यों में करीब तीन लाख घर बिजली नहीं होने से परेशान हैं। US Tornado

अभी कुछ दिनों पहले अमेरिका के मिसिसिपी में बवंडर ने ऐसा आतंक मचाया कि दूर-दूर तक सिर्फ मलबा ही दिखाई दे रहा है। करीब डेढ़ सौ किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ता ये टॉरनेडो दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में तबाही और बर्बादी की नित नई कहानी लिख रहा है।

ऐसा लग रहा है जैसे धरती का कलेजा फट पड़ा है और आसमान के सीने में सुराख हो गया है। प्रचंड हवा के साथ सैकड़ों फीट ऊपर तक नाचता धूल का ये बवंडर जहां से गुजर रहा है। सब कुछ बर्बाद कर दे रहा है। एक भी घर नहीं बचा। बवंडर कितना शक्तिशाली और खतरनाक था की बड़े बड़ा मकान जमींदोज हो गए। कार तिनके की तरह उड़ने लगी। मानों ये तूफान सब कुछ तबाह करने के इरादे से आया था और जहां जहां से गुजरा वहां वहां बर्बादी के निशान छोड़ गया। US Tornado

बवंडर ने रोलिंग फोर्क-मिसिसिपी डेल्टा सिटी में जमकर कहर बरपाया है। लोगों के घर-मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। इमारतों के साथ ही वाटर टॉवर भी ढह गया है। टॉरनेडो ने ऐसा हमला बोला है कि घरों की छत्त नहीं बल्कि पूरा घर ही मल्बे के ढेर में तब्दील हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक टॉरनेडो की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसकी वजह से मची तबाही में फैला मलबा 30 हजार फीट ऊपर तक उड़ा। टॉरनेडो जमीन पर करीब 1 घंटे तक रहा। मिसिसिपी के मेयर टेट रिव्ज ने बताया कि प्रभावित इलाके मे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सबसे ज्यादा तबाही मिसिसिपी के रोलिंग फॉर्क कस्बे में मची है। टॉरनेडो की रफ्तार इतनी तेज थी कि घरों की सारी खिड़िकियां टूट गई। आधे से ज्यादा कस्बा पूरी तरह से तबाह हो चुका है। ‘टॉरनेडो’ को भी दुनिया के सबसे खतरनाक तूफानों में से एक माना जाता है। US Tornado

अब आपको बताते हैं कि एक बवंडर कितना शक्तिशाली होता है। एक बवंडर कई मिनटों या घंटों तक रह सकता है। 1000 किमी / घंटा तक रफ्तार से ये चलता है। ये जिस रास्ते से गुजरता है तीन किलोमीटर तक की चौड़ाई में तबाही का निशान छोड़ जाता है। वसंत और गर्मियों में ज्यादा टोरनेडो आते हैं। ज्यादातर बवंडर गरज के साथ आते हैं। US Tornado

अमेरिका पर कुदरत का कहर ऐसा बरपा है कि आम तौर पर मई-जून में आने वाला बवंडर मार्च में ही तबाही मचा रहा है। अमेरिका के कई शहरों को अपनी ताकत का एहसास दिला रहा है। मिसिसिपी में करीब 10 साल बाद तांडवकारी बवंडर आया है। अमेरिका में हर साल 1,000 टॉरनेडो की चेतावनी दी जाती है। हर साल औसतन 100 लोगों की मौत होती है। 2011 में सबसे ज्यादा 553 लोग मारे गए थे। US Tornado

तबाही आई तो व्हाइट हाउस से महामहीम जो बाइडेन ने भी अपना संदेश दिया। बाइडन ने अपने बयान में कहा, ‘जब तक जरूरत होगी हम मौके पर मौजूद रहेंगे। हम आपकी मदद के लिए मिलकर काम करेंगे। रविवार तड़के अलबामा और जॉर्जिया के कुछ हिस्सों में और अधिक तूफान आने और संभावित रूप से बड़े ओले पड़ने की भविष्यवाणी की गई है। इस भयानक बवंडर ने कई छोटे शहरों में दर्जनों इमारतों को नष्ट कर दिया, कारों को पलट दिया और बिजली लाइनों को गिरा दिया।US Tornado

इमारतों के ऊपर ट्रकों और पेड़ों का ढेर दिखाई दे रहा है और बड़े क्षेत्र में मलबा बिखरा हुआ है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि रात में एक या कई बवंडर आए थे। अधिकारियों के मुताबिक बवंडर की तबाही 160 किमी तक दिखाई दे रही है। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है। दक्षिणी अमेरिका और मिडवेस्ट के कुछ हिस्सों में रविवार को 2 करोड़ से अधिक लोगों पर भयंकर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। US Tornado

नजारा इतना भयावह है कि किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। शायद यहां के लोगों ने पहले कभी ऐसा मंजर नहीं देखा था। शहर की सड़क का सारा कचरा अपने आप आसमान में गोते लगाने लगा। ज़मीन का मलबा वायुमंडल में तैरने लगा। टॉरनेडो तूफान के इस तेवर ने हर किसी को सहमा दिया। अमेरिका जैसे देश में तूफान से इतनी बड़ी तबाही हो सकती है तो अंदाजा लगाइए कि दुनिया के बाकी देशों में ऐसे बवंडर का क्या नतीजा हो सकता है। US Tornado

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *