Top 10 Government Scheme For Girls: लड़कियों के लिए सरकारी योजना

Top 10 Government Scheme For Girls Best Government Scheme For Girls 2023, लड़कियों के लिए सरकारी योजना,List Of Government Scheme For Girls – भारत सरकार द्वारा देश की बालिकाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर लड़कियों के लिए सरकारी योजना को लागू किया जाता है। भारत के सभी राज्यों में बेटियों के उत्थान एवं विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को चलाया जा रहा है। जो ना केवल लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। बल्कि उनके भविष्य को उज्जवल बना रही हैं। आज सरकार द्वारा देश की बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा का जितना भी खर्च होता है उन सभी का वहन भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर उठा रही है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भारत सरकार द्वारा Best Government Scheme For Girls 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। और बताएंगे कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई लड़कियों के लिए सरकारी योजना कौन-कौन सी है। अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Top 10 Government Scheme For Girls

Best Government Scheme For Girls 2023 का उद्देश्य

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

Top 10 Government Scheme For Girls – भारत सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की सभी बालिकाओं का समुचित विकास करना है। लड़कियों के लिए सरकारी योजना के माध्यम से निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति की जाती है।

  • बालिकाओं की शिक्षा में वृद्धि करना
  • लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • कन्या महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
  • छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करना
  • बेटियों की शादी कराना
  • भ्रूण हत्या और लिंग भेद को समाप्त करना
  • समाज में बेटियों की स्थिति को मजबूत करना आदि।
  • लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023 की सूची (List Of Government Scheme For Girls)

    Girls Government Scheme 2023 सरकार द्वारा बेटियों के विकास तथा उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे बेटियां आत्मनिर्भर हो वह जागरूक बने। सरकार के इन प्रयासों के द्वारा बेटियां अब अपने पैरों पर खड़ी होती हैं। तथा समाज में उन्हें उच्च स्थान भी प्राप्त हो रहे हैं ।बेटियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें से प्रमुख 10 योजना निम्न हैTop 10 Government Scheme For Girls

  • Top 10 Government Scheme For Girls
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • CBSE उड़ान योजना
  • बालिका समृद्धि योजना
  • माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
  • मुख्यमंत्री लाडली योजना
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

    देश में बाल लिंगानुपात के मुद्दे को दूर करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की एक पहल है। जो पूरे देश में लागू है। इस योजना के माध्यम से पूरे देश में बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 2 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को पानीपत हरियाणा में लांच किया गया था। इस योजना को शुरू में उन जिलों में लागू किया गया था, जहां कम महिला बच्चों को मान्यता दी गई थी। लेकिन कुछ समय बाद देश के अन्य हिस्सों में भी इस योजना का विस्तार किया गया।

    भारत सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने में सहायता करने के लिए एक शिक्षा आधारित योजना है। देश के तीन मंत्रालय द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से इस योजना को संचालित किया जा रहा है।

  • Beti Bachao Beti Padhao Yojana का मुख्य उद्देश्य

    • लिंक पक्षपाती चयनात्मक गर्भपात को रोकना
    • बचपन में बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना
    • देश की लड़कियों की शिक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करना
    • बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा को सुनिश्चित करना

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में आवेदन कैसे करे?

    देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस Beti Bachao Beti Padhao Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे और योजना का लाभ उठाये |

    • सर्वप्रथम आवेदक को महिला और बाल विकास मंत्रालय की Official Website पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
    • इस होम पेज पर आपको Women Empowerment Scheme का ऑप्शन दिखाई देगा |इस ऑप्शन पर क्लिक करे |
    • इसके बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको Beti Bachao Beti Padhao Yojana के विकल्प पर क्लिक करना होगा | फिर आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा |
    • इसके पश्चात् विस्तार पूर्वक सूचना पढ़े और बताए अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया का पालन करे |

    सुकन्या समृद्धि योजना

    देश की बेटियों को आत्मनिर्भर एवं शिक्षक बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को 2015 में लागू किया गया था। यह एक प्रकार की विशेष बचत योजना है। इस योजना के माध्यम से 10 वर्ष की आयु की बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाता है। यदि आप इस योजना के तहत अपनी बेटी का 10 साल से कम आयु में बैंक खाता खुलवाते हैं तो आपकी बेटी को प्रत्येक वर्ष कुछ धनराशि जमा करने पर अच्छा ब्याज प्राप्त होता है। आपको अगले 18 साल तक बेटी के खाते में राशि जमा करनी होती है। उसके बाद लड़की की आयु 21 साल पूरी होने पर जमा राशि को निकाला जा सकता है। इस राशि का प्रयोग बेटी की शादी या शिक्षा जैसे आवश्यक कार्य के लिए किया जा सकता है। जिससे परिवार पर बेटियों का बोझ भी नहीं होगा।

    सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ एवं उद्देश्य

    • सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उन बेटियों को मिलेगा जिनकी आयु 10 वर्ष तक है।
    • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आप बैंक में ₹250 से खाता खुलवा (Open Bank Account Of Rupee 250)सकते हैं तथा एक वित्तीय वर्ष (One Financial Year) में आप ₹150000 तक इस बैंक खाते में जमा कर सकते हैं।
    • आपको इस जमा राशि पर एक अच्छा व्याज प्राप्त होता है आपकी बेटी के 18 वर्ष पूर्ण होने पर आप जमा की गई 50% की राशि तक बेटी की शिक्षा के लिए निकाल सकते हैं।
    • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जब आपकी बेटी 21 वर्षीय हो जाए तब आप जमा धनराशि का सारा पैसा उसकी विवाह या शिक्षा के लिए निकाल सकते हैं।
    • इस योजना के अंतर्गत आप बैंक खाते को एक बैंक से दूसरे बैंक में भी ट्रांसफर(Transfer Account From One Bank To Another)करा सकते हैं इस योजना के अंतर्गत जमा की गई राशि पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता है।
    • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत दी जाने वाली ब्याज दर 7.6% है।
    • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि से परिवार पर बेटियों के विवाह में पढ़ने वाला बहुत कम होगा।
    • विवाह के समय परिवार के लोग कर्जदार नहीं बनेंगे।
    • सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत अकाउंट खोलने की प्रकिया

      • सबसे पहले माता-पिता या कानूनी अभिभावक को सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म को पोस्ट ऑफिस या अपने नजदीकी बैंक से प्राप्त करना है।
      • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना है।
      • इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच कर देना है।
      • अब आपको यह फॉर्म उसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जमा करना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
      • इस तरह से आप सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

      सीबीएसई उड़ान योजना (CBSE Udaan Yojana)

      सीबीएसई उड़ान योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा बेटियों के लिए की गई है इस योजना के अंतर्गत लड़की बारहवीं कक्षा के बाद डॉक्टर या इंजीनियर (Wants To Become Doctor Or Engineer) बनना चाहती है तथा उसने 12वीं कक्षा में साइंस अथवा मैथ विषय से पास किया है तो छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती)है। जिससे उनकी शिक्षा में मदद है तथा वह बिना रुकावट के अपने सपनों को पूर्ण कर सकें सीबीएसई (CBSE) उड़ान योजना का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :-  PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की अटकी है 13वीं किस्त तो तुरंत करें ये काम, अकाउंट में पाएं पैसे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *