Sharad Yadav Death: नहीं रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sharad Yadav Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज राजनेता रहे शरद यादव का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Sharad Yadav Death
Sharad Yadav Death
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। शरद यादव ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शरद यादव की तबीयत काफी दिन से खराब चल रही थी। गुरुवार शाम हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात 9 बजे उनका निधन हो गया।

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने इसकी जानकारी दी। शुभाषिनी ने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे’। उनकी उम्र 75 साल थी।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू यादव, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शरद यादव के निधन पर शोक जताया। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि मैं उनसे बहुत कुछ सीखा है।

शरद यादव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनकी गिनती देश के समाजवादी नेताओं के तौर पर होती थी। शरद यादव की देश के सभी राजनेताओं से बेहतर संबंध थे। वो जितने नीतीश कुमार के करीबी थे उतने ही लालू प्रसाद के भी।

ये भी पढ़े :-  अगर आपके पास मोबाइल है तो घर बैठे लाखो रुपये कमा सकते हैं सिर्फ करना होगा ये काम | How to Earn Money from Google at Home

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *