Padma Shri Award 2023: खेल जगत के तीन दिग्गजों को मिला पद्मश्री सम्मान, अजय जडेजा के कोच गुरचरण सिंह भी है शामिल

Padma Shri Award 2023

Padma Shri Award 2023 : केंद्र सरकार के द्वारा पद्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी  गई है। इस बार कुल 106 पद्म सम्मान दिए जाएंगे। जिसमें खेल की दुनिया से संबंधित 3 लोग हैं। इस सम्मान को विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तियों को उनके अहम योगदान के लिए दिये जाते है। खेल जगत के तीन शख्सियत को पद्मश्री से सम्मानित किए जाएंगे। दरअसल, आरडी शर्मा के अलावा पूर्व क्रिकेटर गुरचरण सिंह और के. शानाथोएबा को सम्मान के लिए चुना गया है।

कौन हैं गुरचरण सिंह?

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

Padma Shri Award 2023 : गुरचरण सिंह का जन्म 25 मार्च 1935 को हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। उन्होंने 12 अंतरराष्ट्रीय और 100 से अधिक प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किये है। गुरचरण सिंह साल 1986 से 1987 तक भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं। उनके शिष्यों में कीर्ति आजाद, मनिंदर सिंह, विवेक राजदान, गुरशरण सिंह, अजय जडेजा, राहुल सांघवी और मुरली कार्तिक सरीखे क्रिकेटर शामिल हैं। कीर्ति आजाद मनिंदर सिंह और अजय जडेजा ने तो भारत के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप भी खेले हैं।

ये भी पढ़े :-  LNMU UG Part 1 Admit Card 2022 – How to Download Admit Card Release Today

कौन हैं आरडी शर्मा?

Padma Shri Award 2023 : पद्म श्री अवार्ड के लिए आरडी शर्मा को भी चुना गया है। वह भारत के ट्रेडिशनल वॉरफेयर कलरीपायट्टु के कोच हैं। इसके अलावा वह केरल राज्य से तालुक्क रखते हैं। दरअसल, आरडी शर्मा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने इस कला को बड़े स्तर पर जिंदा रखा है।

कौन हैं के। शानाथोएबा?

Padma Shri Award 2023 : के. शानाथोएबा को पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। के. शानाथोएबा थांग-ता के ट्रेनर हैं। थांग-ता एक मशहूर मणिपुरी मार्शल आर्ट्स है, जिसमें मुख्य रूप से तलवार और भालों का इस्तेमाल किया जाता है।

Also Read :—

Padma Awards 2023: दिलीप महालनाबिस और मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण

Republic Day Celebration 2023 : गणतंत्र दिवस पर झंडा क्यों नहीं फहराते हैं प्रधानमंत्री, चलिए जानते है।

Republic Day offer 2023 : आप भी उठाएं ऑफर का फायदा! सिर्फ 26 रुपये में मिल रहा है Lava Probuds 21 TWS

PM Kisan yojna Latest Update : इस तारीख को आ सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *