Khesari Lal Yadav: ‘बेटी को क्या मुंह दिखाऊं, मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा,’ आखिर ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव?

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी परेशान हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस से कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ देंगे।

Bihar भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के शाह रुख खान यानी खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों उन्होंने बिना नाम लिए कुछ लोगों पर खुद को परेशान करने का आरोप लगाया। अब उनकी बेटी की तस्वीर और उसके नाम को अश्लील गानों से जोड़ा जा रहा है। इन सबसे परेशान एक्टर ने वीडियो बनाकर लोगों से कहा था कि वो एक पिता को मजबूर ना करें और ये सब घटियापन बंद कर दें। खेसारी के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। हाल ही में लाइव आकर उन्होंने फैंस से कहा कि अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री हमेशा के लिए छोड़ देंगे।

खेसारी लाल का छलका दर्द

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

दरअसल, हुआ क्या कि पिछले दिनों एक लाइव शो के दौरान एक्टर के किसी करीबी ने एक राजपूत लड़के को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद राजपूत समाज का गुस्सा खेसारी लाल यादव पर भड़क उठा। उन्होंने एक्टर की बेटी को टारगेट बनाया, उसके नाम और तस्वीरों के साथ अश्लील गानों को जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर ये भद्दे गाने प्रमोट किए जाने लगे।Khesari Lal Yadav जब ये सब जब खेसारी लाल यादव को पता चला तो उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी करना है उनके साथ करें पर परिवार को छोड़ दें।

ये भी पढ़े :-  Cyclone Mandous: तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश, उखड़े पेड़

बेटी के नाम पर वायरल हो रहे अश्लील गानें

बावजूद इसके खेसारी को निशाना बनाने वालों ने यूट्यूब से उनके कई गाने डिलीट करवा दिए। अब एक्टर एक बार फिर लाइव आए और लोगों से कहा कि ये सब अगर बंद नहीं होगा तो वो इंडस्ट्री छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि वो एक पिता भी हैं और ऐसे माहौल में काम नहीं कर पाएंगे। उन्हें ना भूख लग रही है और ना ही काम में मन लग रहा है। उन्हें पूरी तरह से परेशान किया जा रहा है, उनके गाने भी चोरी हो रहे हैं। खेसारी ने कहा कि वो अभी भी काफी तकलीफ में हैं।Khesari Lal Yadav

‘…नहीं तो छोड़े दूंगा इंडस्ट्री’

बता दें कि पिछले दिनों उन्होंने ‘बड़का भैया’ कह कर किसी पर इल्जाम लगाए थे, कि वो उन्हें बर्बाद कर देना चाहते हैं। लोगों ने अंदाजा लगाया कि खेसारी जिनके बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पवन सिंह हैं। इन दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है और ये जगजाहिर है।Khesari Lal Yadav

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *