Domestic LPG Gas Price: 100 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ रसोई गैस, आम जनता के लिए आई राहत भरी खबर, आज से ही लागू हो गए नए दाम

Domestic LPG Gas Price
Domestic LPG Gas Price: 100 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ रसोई गेस, आम जनता के लिए आई राहत भरी खबर, आज से ही लागू हो गए नए दाम! Domestic Gas Price Today

Domestic LPG Gas Price Today प्रदेश सरकार ने आज महिलाओं सहित राज्य की जनता को बड़ी सौगात दी है। दरसअल बजट में सरकार ने जो घोषणाएं आम जनता के लिए की थी वो आज से लागू हो जाएंगी। इन घोषणाओं में रसोई गैस के दाम में राहत, महिलाओं को बस किराए में छूट और बिजली बिल में छूट सहित कई अन्य घोषणाएं शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज से आम जनता को क्या क्या राहत मिलने वाली है।

500 रुपए में गैस सिलेंडर

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

Domestic LPG Gas Price Today राजस्थान सरकार के वादे के अनुरूप आज से एक और बड़ी राहत मिलने वाली है। राजस्थान में उज्ज्वला योजना वाले परिवारों को आज से 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने की पूरी तैयारी की गई है। हर महीने री-फिलिंग के केवल 500 रुपए देने होंगे बाकी पैसा राज्य सरकार भरेगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सीएम ने मालाखेड़ा की सभा में इसकी घोषणा की थी। अब आज से इसकी शुरुआत हो रही है।

बसों में महिलाओं को छूट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र से पहले ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि महिलाओं का सम्मान व उनके जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जो कि 1 अप्रैल 2023 से राजस्थान में महिलाओं का रोडवेज किराया तो आधा होगा और साथ ही विशेष श्रेणी की बसों में जारी 30ः किराए की छूट भी बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा था कि ये फैसले प्रदेश की बेटियों, बहनों व माताओं को समर्पित हैं। आज से यहना पर यह बड़ा बदलाव हो जायेगा।Domestic LPG Gas Price

किसानों को बड़ी राहत

राजस्थान में आज से रबी सीजन के फसलों को बेचने के द्वार खुल जाएंगे। हालांकि, मार्च महीने में ही गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी शुरुआत कोटा सम्भाग से 20 मार्च को शुरू की गई थी। उसके बाद से बाकी जिलों में एक अप्रैल 2023 से गेहूं की खरीद करने की जानकारी आई हैं। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस बार खरीद पूरी तरह ऑनलाइन होगी। राजस्थान इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है और किसानों को पंजीकरण की सुविधा दी है। यह आज से लागू है। इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। Domestic LPG Gas Price

बिजली में 100 यूनिट की छूट

Domestic LPG Gas Price, राजस्थान की सरकार ने एक अप्रैल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। बजट में इसके लिए घोषणा की गई है। पहले 50 यूनिट तक बिजली मुफ्त थी लेकिन बजट घोषणा में इसे 100 यूनिट किया गया था। यह घोषणा 1 अप्रैल 2023 से लागू हो गई है। सरकार का दावा है कि 50 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने पर प्रदेश के 46 लाख परिवारों का बिजली बिल पिछले एक साल से शून्य आ रहा था। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली मिलने से आगामी 1 अप्रैल से प्रदेश के 87 फीसदी घरों का बिजली बिल शून्य आएगा। सरकार इसे एक बड़ा कदम मान रही है।

चिरंजीवी योजना में आज से बदलाव

गहलोत सरकार ने इस बार के बजट में चिरंजीवी योजना में बड़ा बदलाव कर दिया है। जो आज से 25 लाख तक का इलाज करवा जा सकेगा। जबकि अब तक मात्र 10 लाख रुपए तक का इलाज करवा जा सकता था। अब आज से इसकी लिमिट को 25 लाख तक कर दिया गया है। चिरंजीवी योजना में शामिल परिवारों का एक्सीडेंट बीमा भी 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *