Colors Of Holi: होली का हर रंग है बेहद खास, जानें किसे कौन-सा रंग लगाना सही
Colors Of Holi: आज हम बताएंगे कि जिन रंगों को अपने किसी करीबी या प्रियजन को लगाया है, उसका क्या महत्व है? साथ ही किसे कौन-सा रंग लगाना सही है।
Colors Of Holi: रंगों का त्योहार होली आने वाला है। भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली बच्चों से लेकर बड़ो तक बहुत पसंद किया जाता है।
इस दिन तो लोग खूब खुशियां मनाते है, रंग लगाते हैं, मिठाईयां बनाते है। लेकिन क्या आपको पता है कि जिन रंगों को हम दूसरों को लगाते हैं, उनका महत्व क्या है? किसे कौन-सा रंग लगाना चाहिए।
रंगों का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान
रंगों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। रंग हमारे जीवन में उमंग, प्यार और खूबसूरती को बढ़ाते हैं। रंगों को जीवन की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, इसलिए होली पर भी इन्हीं रंगों को लगाया जाता है। Colors Of Holi
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि जिन रंगों को अपने किसी करीबी या प्रियजन को लगया है, उसका क्या महत्व है?
पीला रंग
बेहद खूबसूरत रंग, जो अपने आप में सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक होता है। अगर इस रंग को लड़कियों के फेस पर लगाया जाए, तो ये बहुत आकर्षक लगता है। इसलिए इस रंग को आप बहनों, महिला दोस्तों या घर की महिलाओं को लगा सकते हैं। इसके साथ ही इस रंग को लोग पूजा पाठ के लिए भी शुभ मानते हैं।
नारंगी रंग
नारंगी रंग को भी लोग खूब चाह कर प्रयोग करते है। यह भी खुशियों, मिलनसारिता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। (Colors Of Holi) इसलिए आप इसे अपने दोस्तों, करीबियों और परिजनों को लगा सकते हैं। इसके साथ ही ये रंग आकर्षण को भी बढ़ाता है।
हरा रंग
यह तो सभी जानते हैं कि हरा रंग प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाता है। साथ ही इससे शीतलता, सुकून और सकारात्मकता मिलती है और यह आंखों में भी नहीं चुभता है और चेहरे पर खिलकर आता है।
लाल रंग
लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है और इससे जोश और ऊर्जा जाहिर होती हैं। लाल रंग को लोग हमेशा प्यार के लिए प्रयोग करते हैं। साथ ही इससे ऊर्जा, जज्बे और जोश जाहिर होता है। इसलिए इसे आप बच्चों और युवाओं को लगा सकते हैं(Colors Of Holi)
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। bseresult.com इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।