By-Election Results 2022 Live updates: मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की बड़ी जीत, जानें भाजपा प्रत्याशी को कितने वोट से हराया
By-Election Results 2022 Live updates: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड 2,88,461 वोटों के अंतर के साथ जीत दर्ज की है। उन्हें इस चुनाव में कुल 6,18,120 वोट हासिल हुए। जबकि भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 वोट मिले।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच राज्यों में छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें सभी की निगाहें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर होंगी।
डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की ओर से मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर के निधन होने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
By-Election Results 2022 Live updates:
- छत्तीगढ़ की भानुप्रताप विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 65327 वोट हासिल किए। जबकि भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 44229 वोट मिले।
- मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी 286,812 लाख वोटों से आगे हैं। इसी के साथ सपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
- उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना आगे हो गए हैं। वहीं सपा प्रत्याशी आसिम रजा दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
- चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में भाजपा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, ओडिसा में बीजू जनता दल, राजस्थान में कांग्रेस, यूपी के खतौली में राष्ट्रीय लोकदल और रामपुर में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त चल रही है।
- मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 2,47,155 लाख वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को अभी तक कुल 2,81,008 वोट हासिल हुए हैं।
- समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक खतौली उपचुनाव में रालोद उम्मीदवार मदन भइया 11,327 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं जबकि रामपुर उपचुनाव में भाजपा के आकाश सक्सेना 6,746 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
- शिवपाल यादव ने बताया कि हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। अब वर्ष 2024 में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। आज से (कार पर) समाजवादी पार्टी का झंडा होगा।
- सूत्रों के मुताबिक मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के बाद हो रही काउंटिंग के बीच शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय हो गया है।By-Election Results 2022
- मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव भारी मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक कुल 3,92,513 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2,03,810 वोट हासिल हुए हैं। डिंपल कुल 188,703 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।By-Election Results 2022
- बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केदार नाथ गुप्ता आगे हो गए हैं। उन्हें अभी तक 66,772 वोट हालिस हो चुके हैं।
- चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा पांच राज्यों में हो रहे उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर पिछड़ रही है। वहीं यूपी की तीनों सीटों पर सपा गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं।By-Election Results 2022
- बिहार में जनता दल यूनाइटेड, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, ओडिसा में बीजू जनता दल, राजस्थान में कांग्रेस, यूपी की खतौली में राष्ट्रीय लोक दल (सपा गठबंधन) और रामपुर में समाजवादी पार्टी आगे है।
- बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने बढ़त बना ली है। उन्होंने 46219 बोट हासिल किए हैं। वहीं भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता को अभी तक कुल 44809 वोट मिले हैं।By-Election Results 2022
- मैनपुरी में डिंपल यादव ने 92,326 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को अभी तक 1,10,454 वोट हासिल हुए हैं।
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 78,037 वोटों से आगे हैं। डिंपल यादव को अभी तक कुल 1,62,136 वोट हासिल हो चुके हैं।
- पांच राज्यों का लेटेस्ट अपडेट
बिहार
1 केदार नाथ गुप्ता, भाजपा, 30324 वोट
2 मनोज कुमार सिंह, जनता दल (यू), 27771 वोट
छत्तीसगढ़
1 ब्रह्मानंद नेताम, भाजपा, 7117 वोट
2 सावित्री मनोज मंडावी, कांग्रेस, 16133 वोट
ओडिसा
1 प्रदीप पुरोहित, भाजपा, 17816 वोट
2 बर्षा सिंह बरिहा, बीजू जनता दल 26198 वोट
राजस्थान
1 अनिल कुमार शर्मा, कांग्रेस, 46588 वोट
2 अशोक कुमार, भाजपा, 29198 वोट
3 लाल चंद्र, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, 21207 वोट
उत्तर प्रदेश (खतौली)
1 मदन भइया, राष्ट्रीय लोकदल, 11099 वोट
2 राजकुमारी, भाजपा, 6216 वोट
उत्तर प्रदेश (रामपुर)
1 आकाश सक्सेना, भाजपा, 5915 वोट
2 आसिम रजा, सपा, 10459 वोट
- मैनपुरी में डिंपल यादव ने 1,19,500 वोट हासिल कर लिए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अभी 58,650 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा 36746 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अशोक कुमार 26215 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट से बीजू जनता दल प्रत्याशी बर्षा सिंह बरीहा ने 21837 के साथ बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित 13659 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।