BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी, इस बार इतना लाना होगा पासिंग स्कोर

BSEB 12th Result 2023

BSEB 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12) परीक्षा के परिणाम 2023 की घोषणा करने की उम्मीद है।

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

BSEB Bihar Board 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12) परीक्षा के परिणाम 2023 की घोषणा की तारीख और समय की घोषणा करने की उम्मीद है। ये नतीजे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

परिणामों की घोषणा के लिए, बीएसईबी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा जहां परिणाम से संबंधित डेटा जैसे पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा की जाएगी। इसके तुरंत बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोर चेक करने का सीधा लिंक जोड़ा जाएगा।

बीएसईबी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थीं। इस साल, बिहार में इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 13.18 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराये थे। 123 केंद्रों पर 69,44,777 कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था।

20 मार्च को जारी होंगे परिणाम

आपको बता दें कि हालांकि बिहार बोर्ड की तरफ से नतीजे की तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इंटर का मूल्यांकन 5 मार्च को खत्म हो गये है। अभी बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन किये जा रहे है, मूल्यांकन 12 मार्च तक चलेगी, इसके बाद 20 मार्च के बाद बिहार बोर्ड कभी इंटर या मैट्रिक के नतीजे जारी कर देंगे।

Bihar Board 12th Result 2023: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाए।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें।
  • सबमिट का बटन क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • अब आप अपना रिजल्ट देख सकते है।
  • इसके बाद भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंट आउट निकलवा लें।

पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का परिणाम जल्द जारी कर सकते है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। साथ ही बता दें कि भाषा विषयों को छोड़कर जिसमें 30% उत्तीर्ण अंक पास होने के लिए चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *