BPSC Calendar 2023: बीपीएससी ने जारी किया भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर, 45892 पदों पर नियुक्तियां, देखें शेड्यूल

BPSC Calendar 2023

BPSC Calendar 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इस साल में होने वाली भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

BPSC Calendar 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इस साल में होने वाली भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने कैलेंडर में विभिन्न में भर्ती परीक्षा की स्थिति के बारे में जानकारी दी है।

बिहार भर्ती परीक्षा प्री, मेन्स और इंटरव्यू परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। किन भर्तियों का रिजल्ट कब जारी होगा इन सब की डेट की जानकारी दी गई है। कैलेंडर में 53 तरह की भर्ती के स्टेट की जानकारी दी गई है, जिसके तहत 45892 पदों पर नियुक्तियां होनी है। कैलेंडर के मुताबिक, 155 पदों के लिए 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 4 जून 2023 है। इसका रिजल्ट 4 अगस्त 2023 को आएगा। मेंन्स 8 अक्टूबर 2023 को होगा।

जानें वैकेंसी डिटेल्स

कैलेंडर के मुताबिक 155 पदों पर भर्ती के लिए 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। वहीं, इसका रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया जाएगा। जबकि मेंस एग्जाम 8 अक्टूबर 2023 को होगी।

आयोग के वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2022 की प्रीलिम्स परीक्षा 28 अप्रैल को होगी। जबकि मेंस एग्जाम 31 अगस्त 2023 को आयोजित किया जाएगा।

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। इसका मेंस एग्जाम 12 मई को आयोजित किया जाएगा और रिजल्ट 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू 11 अगस्त को जारी किया जाएगा। जबकि फाइनल रिजल्ट 9 अक्टूबर 2023 को घोषित होगा।

पूरा कैलेंडर देखने के क्लिक करें 

बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 14 मई 2023 को घोषित किया जाएगा। जबकि 29 मई से इंटरव्यू शुरू होगा और 28 जुलाई तक चलेगा।

जिला कल संस्कृति पदाधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 6 मई को घोषित किया जाएगा। जबकि इंटरव्यू 5 जून से होंगे और फाइनल रिजल्ट 22 जून को घोषित किया जाएगा। अन्य परीक्षाओं से जुड़ी डिटेल्स अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *