Big Action On Manish Kashyap | मनीष कश्यप पर बड़ी करवाई

Big Action On Manish Kashyap

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

Big Action On Manish Kashyap: मनीष कश्यप पर मुश्किल है बढ़ती ही जा रही है बिहार प्रशासन उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। यूट्यूब पर भ्रामक जानकारी पोस्ट करने और तमिलनाडु में कथित हिंसा भड़काने वाला वीडियो बनाने के चक्कर में मनीष कश्यप लंबे नप गए। आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है पुलिस मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

उछल कूद कर वीडियो बनाना अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से भ्रामक वीडियो पोस्ट करना उन्माद और नफरत है नाले वाले वीडियो पोस्ट करने वाले मनीष कश्यप पर प्रशासन के द्वारा उनके ऊपर बड़ी करवाई की है। बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के खातों को फ्रीज कर दिया है मनीष कश्यप की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है बुधवार को यूयूनी बताया कि आर्थिक अपराध कांड संख्या–03/23 के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कश्यप और युवराज सिंह राजपूत के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है और छापेमारी जारी है। Big Action On Manish Kashyap

भ्रामक वीडियो बनाने का मामला

इओयू ने कहा है की बिहार के निवासियों के लिए असत्य भ्रामक एवं उन्माद फैलाने वाले वीडियो को प्रसारित करने के उपकरण में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा एक्शन लिया है आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या–03/2023 दिनांक–05.03.2023 धारा–153/153(ए)/153बी/505(1)(बी)/505(1)(सी)/468/471/120(बी) भा0द0वि0 एवं 67 आइ0टी0 एक्ट के प्राथमिक के अभियुक्त मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी एवं युवराज सिंह राजपूत के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी हेतु वारंट प्राप्त किया गया है। उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है। टीम की ओर से अन्य राज्यों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़े :-  अंबानी से अडाणी तक कर्ज में डूबी कंपनी फ्यूचर रिटेल को खरीदने की दौड़ में शामिल, जानिए क्यों इतनी दिलचस्पी

 

इओयू ने साझा की जानकारी

इओयू ने जानकारी दी है कि मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी के बैंक खातों में उपलब्ध राशि को फ्रिज किया गया है। इनके एसबीआई (SBI) के एक खाते में 3,37,496 रूपये, IDFC Bank के एक खाते में 51,069 रूपये, HDFC Bank के एक खाते में 3,37,463 रूपये तथा SACHTAK Foundation के HDFC Bank के एक खाते में 34,85,909 रूपये उपलब्ध है। कुल उपलब्ध राशि 42,11,937 रुपए हैं मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी के विरोध वित्तीय अनियमितता के साक्ष्य मिले जिन पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

इओयू ने आगे कहा है कि मनीष कश्यप के नाम से @संचालित मनीष कश्यप हैंडल पर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी की एक छवि पोस्ट करके असत्य अफवाह जनक एवं भ्रामक संदेश फैलाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने के आरोप में आर्थिक अपराध कांड संख्या–05/23 अंकित किए गए हैं। इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त प्रशांत कुमार पे0 योगेंद्र द्विवेदी, सा0 बरका ढाकाइच, थाना कृष्णावरम जिला बक्सर वर्तमान द्वारा शशिकांत शर्मा, सा0 गणेशपथ रोड नंबर–01, शिवपुरी, थाना शास्त्री नगर, जिला पटना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किए गए हैं। आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है कांड का अग्रसर अनुसंधान जारी है।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *