Aurangabad News : घर में नाबालिग को अकेला पाकर गांव के युवक ने किया ये घिनौना काम

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।

यह है पूरा मामला

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

गोह थाना में पीड़ित द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि नाबालिग लड़की गोह थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया। घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए वह उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने लगा। Aurangabad News nविरोध करने पर उसने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।Aurangabad News

ये भी पढ़े :-  अंबानी से अडाणी तक कर्ज में डूबी कंपनी फ्यूचर रिटेल को खरीदने की दौड़ में शामिल, जानिए क्यों इतनी दिलचस्पी

पुलिस कर रही छानबीन

हालांकि इस मामले में गोह थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के द्वारा घर मे अकेली देख एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरदस्ती घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 02/23 दर्ज किया गया है। जिसमें उसी गांव के एक युवक को आरोपित बनाया गया है। कांड की अनुसंधानकर्ता दारोगा किरण कुमारी ने बताया कि पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। वहीं इस मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।Aurangabad News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *