भारत के TOP-10 पर्यटन स्थल
भारत अनेकता में एकता वाला देश है, यहाँ के पर्यटन स्थल काफी लोकप्रिय है। जिसमे हर कदम पर आपको अलग-अलग भाषा, बोली, वेशभूषा, रहन-सहन, धर्म-जाति के लोग देखने को मिल जायेंगे। भारत मोती की माला के समान अपने में अनेक विविधताओं को पिरोए हुए है। यहाँ इतनी विविधताओं के बावजूद लोग बड़े प्यार और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहते है। भारत के पर्यटन स्थल दुनिया भर में अत्यधिक प्रसिद्द है, यहाँ आपको एक तरफ रंगीन वादियां, तो कहीं आसमान छूते पहाड़, लहलहाते खेत तो कहीं हरे-भरे बगीचे सहज ही देखने को मिल जाते हैं। भारत की सदानीरा नदियां, झीलें, समुद्र तट, ऐतिहासिक इमारतें आदि पर्यटकों को हमेशा अपनी और आकर्षित करते हैं।
भारत ऋषि मुनियों का देश रहा है, यहाँ की धार्मिक मान्यता काफी प्राचीन है। पराधीन समय से ही धरती के कोने-कोने से अनेकों यात्री भारत भ्रमण के लिए आते रहे हैं। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यहाँ के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में अवगत कराने का प्रयास किया है। आइये एक नजर डालते हैं भारत के 10 प्रसिद्द पर्यटन स्थलों पर।
जम्मू-कश्मीर- धरती का स्वर्ग

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू-कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़, वन्यजीवन,स्मारकों और स्थानीय हस्त कलाओं के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्द है। यहाँ स्थित वादियों, पेड़-पौधों एवं प्राकृतिक सुंदरता देख आप इनमे खो जाने पर विवश हो जायेंगे। आप यहाँ आपकर प्रकृति को बहुत करीब से महसूस कर पाएंगे।
यहाँ की सुंदरता इतनी मनमोहक है, कि आपका यहाँ बस जाने का दिल करेगा। यहाँ स्थित डल झील में आप नौकायन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीईंग, गोल्फ तथा कैम्पिंग का भी मजा ले सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल
- डल झील
- कश्मीर घाटी
- खरदुंग-ला दर्रा
- गुलमर्ग
- सोनमर्ग
- शालीमार बाग़
- पहलगाम
- श्रीनगर
- नागिन लेक
- परी महल
कुल्लू मनाली- देवताओं की घाटी

कुल्लू और मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित दो प्रमुख हिल स्टेशन हैं। ये दोनों पर्यटन स्थल भारत की लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सूची में सबसे ऊपर हैं। यह स्थान बेहद प्राचीन स्थानों में से एक है। मनाली को ”मनु अल्लाय” के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है- मनु का निवास स्थान। सनातन धर्म के अनुसार मनु संसार के प्रथम पुरुष थे। भारत के TOP-10 पर्यटन स्थल
भारत के TOP-10 पर्यटन स्थल
कुल्लू और मनाली अपनी प्राकृतिक भव्यता और दर्शनीय स्थलों के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। कुल्लू मनाली को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है। यहाँ स्थित बर्फीली पहाड़ियां, घाटियां, झीलें, सुन्दर हरी-भरी वादियां, झरने आदि का आनंद लेने दुनिया भर से हर वर्ष लाखो लोग घूमने आते हैं। यहाँ के सुन्दर दृश्य आपको दीवाना बना देंगे।
कुल्लू मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल
- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
- मणिकरण साहिब गुरुद्वारा
- कसोल
- सोलंग वैली
- हिडिम्बा देवी मंदिर
- नेहरू कुण्ड
- जगतसुख गांव
- मनाली वन्यजीव अभ्यारण्य और पर्वतारोहण संस्थान
- रोहतांग दर्रा
- हामटा दर्रा
दार्जीलिंग- हिमालय की रानी

विश्व भर में चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध दार्जीलिंग भारत में प्रमुख पर्यटन स्थल है। हरे-भरे चाय के बागानों में रिज की पहाड़ी पर फैला हुआ यह हिल स्टेशन पर्यटकों को मनमोहित कर देता है। यह सुन्दर हिल स्टेशन हनीमून के लिए आने वाले लोगों के लिए अत्यधिक आकर्षण का केंद्र है। दार्जीलिंग को हिमालय की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ विश्व की सर्वश्रेष्ठ चाय का भरपूर उत्पादन वाला क्षेत्र है।भारत के TOP-10 पर्यटन स्थल
अत्यधिक ऊंचाई पर स्थिति के कारण यहाँ का वातावरण काफी शांत और मनमोहक है। यहाँ आकर आप टॉय ट्रेन का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहाँ बर्फ से ढके हुए पहाड़, सुन्दर वादियां, हरा-भरा वातावरण यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। अगर आप प्राकृतिक सौन्दर्यता का आनंद लेना चाहते हैं, आप दार्जीलिंग घूमने जरूर जाएँ।
दार्जीलिंग के प्रमुख पर्यटन स्थल
- टाइगर हिल
- टॉय ट्रेन
- जूलॉजिकल पार्क
- हैप्पी वैली टी एस्टेट
- निटेंगल पार्क
- दार्जीलिंग रोप वे
- दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे
- टेंजिंग रॉक
- बतासिया लूप
- पीस पैगोडा
दिल्ली- भारत का राजधानी नगर

दिलवालों के शहर के नाम से मशहूर दिल्ली भारत का दिल है। यह नगर महाभारत काल में ”हस्तिनापुर” के नाम से जाना जाता था। यह नगर यहाँ पर स्थित ऐतिहासिक इमारतों, सरकारी भवन, दूतावास, स्मारक, किले, बगीचे और व्यस्ततम बाजार तथा सड़कों के माध्यम से एक ही नजर में पूरे देश की झलक एक साथ दिखा देता है। आप किसी भी देश से भारत आते हैं, तो आपको दिल्ली तो जरूर आना ही पड़ेगा। यहाँ से देश के हर छोटे-बड़े शहर जाने के लिए बस,रेलगाड़ी, हवाई जहाज की सुबिधा उपलब्ध है। यहाँ पुरे भारत के कोने-कोने से लेकर विदेशों के लोग भी एक साथ देखने को मिल जायेंगे।भारत के TOP-10 पर्यटन स्थल
यहाँ घूमने के लिए आपको ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, बस, मेट्रो आदि के माध्यम से पूरा शहर घूमने की सुबिधा उपलब्ध है। जीवन में एक बार दिल्ली आकर, यहाँ की सुंदरता व ऐतिहासिकता का आनंद जरूर लें।
दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल
- लाल किला
- इंडिया गेट
- लोटस टेम्पल
- वंगला साहिब गुरुद्वारा
- पुराना किला
- अक्षरधाम मंदिर
- हौज खास विलेज
- कुतुबमीनार
- हुमायु का मकबरा
- जंतर-मंतर
आगरा- ताज नगरी

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल आगरा में स्थित है। यह प्रेम का स्मारक मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने 1632 में अपनी बेग़म मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताजमहल की अलौकिक सुंदरता प्रेम की दास्तान वयां करती है। सफ़ेद संगमरमर से बनी यह खूबसूरत ईमारत स्थापत्य का बेजोड़ नमूना है। यहाँ की सबसे प्रसिद्ध मिठाई आगरा का पेठा आपको इसका स्वाद कभी भूलने नहीं देगा। यमुना के तट पर बना यह सुंदरता और प्रेम का स्मारक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
यहाँ पर्यटक देश के कोने-कोने से इसकी सुंदरता का आनंद लेने आते हैं। हर वर्ष विदेशों से भी अनेकों सैलानी ताजमहल को देखने आते हैं इसके अंदर की एक झलक आपके मन को मोह लेगी। इसके अलावा भी यहाँ अन्य कई ऐतिहासिक इमारते स्थित हैं। जिनका आनंद लेने लोग यहां घूमने आते है। भारत के TOP-10 पर्यटन स्थल
आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल
- ताजमहल
- आगरा का किला
- जामा मस्जिद
- खास महल
- पंच महल
- बुलंद दरवाजा
- अकबर का मकबरा
- अंगूरी बाग़
- एतमाद-उद-दौला का मकबरा
- महताब बाग़
वाराणसी- काशी/महाकाल की नगरी

भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक वाराणसी जिसे काशी/महाकाल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यह गंगा किनारे स्थित पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इसे दुनिया का सबसे प्राचीन शहर भी माना जाता है। इसे हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगर माना जाता है। यहाँ का मुख्य आकर्षण हर शाम होने वाली गंगा आरती है। यहाँ की संस्कृति का आनंद लेने दुनिया भर से लोग आते हैं।
काशी के वारे में कहा जाता है, कि यह नगर शिव जी के त्रिशूल पर टिका हुआ है। यहाँ गंगा के तट पर छोटे-बड़े कुल 84 घाट स्थित हैं। यहाँ हिन्दू धर्म संस्कृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। मन की शांति के लिए लोग यहाँ अवश्य घूमने के लिए आते हैं।
वाराणसी के प्रमुख पर्यटन स्थल
- अस्सी घाट
- मणिकर्णिका घाट
- भारत माता मंदिर
- दुर्गा माता मंदिर
- काशी विश्वनाथ मंदिर
- गंगा आरती
- तुलसी मानस मंदिर
- संकट मोचन मंदिर
- रामनगर किला
- कथवाला मंदिर
जयपुर- पिंक सिटी
जयपुर- पिंक सिटी

पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाने बाला शहर जयपुर राजस्थान का राजधानी नगर है। यह भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यह नगर अपनी अद्भुत सुंदरता, ऐतिहासिक महलों, झीलों, किलों, राजसी इमारतों, इतिहास और वीरता की लड़ाइयों के किस्सों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहाँ का प्रमुख पर्यटन स्थल हवा महल सबसे प्रसिद्ध है।
पर्यटन जयपुर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ की सुंदरता का आनंद लेने दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने आते हैं। जयपुर में दुनिया के सबसे शानदार होटलों में होटल भी स्थित हैं। यहाँ आकर ही यहाँ की सुंदरता का असली मजा लिया जा सकता है।
जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल
- हवा महल
- अम्बर फोर्ट
- नाहरगढ़ फोर्ट
- सिटी पैलेश
- जंतर-मंतर
- जल महल
- रामबाग पैलेस
- आमेर का किला
- जयगढ़ किला
- शिला माता मंदिर
गोवा- समुंद्री बीचों का शहर

गोवा अपने समुंद्री बीचों के लियें दुनिया भर में मशहूर है। यह भारत में छुट्टी बिताने के लिहाज से सबसे अच्छी जगह है। यहाँ आकर आप समुंद्री बीचों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। गोवा को भारत का मिनी यूरोप भी कहा जाता है, क्यूंकि यहाँ आपको यूरोपियन कल्चर की झलक देखने को मिलेगी। यह स्थान समुंद्री रेत, लहराते नारियल के पेड़ों तथा खुले समुद्री नजारों से भरपूर है। यहाँ पर लोग अपने दोस्त, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के साथ, नवविवाहित जोड़े दुनिया भर से घूमने आते हैं।
गोवा अपने समुद्री बीचों की वजह से छुट्टियां बिताने के लिए एक हॉट डेस्टिनेशन के रूप में जाता है। यहाँ आकर आप दिन में खुले समुद्र के किनारे का मजा तथा रात में क्लवों में थिरकने का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अपनी जिंदगी का भरपूर मजा लेना चाहते हैं, तो आपको एक बार गोवा की यात्रा जरूर करनी चाहिए।
गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थल
- गोवा बीचेज
- रेसी मागोस किला
- दोना पौला
- शांता दुर्गा मंदिर
- अगुआड़ा किला
- डेलतीं रॉयल कैसिनो
- वासी लेक ऑफ़ वोम जीजस
- नौसेना विमानन म्यूजियम
- हिल टॉप क्लब
- दूधसागर फॉल्स
ऊटी/उदगमंडलम- पहाड़ो की रानी

ऊटी नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित एक बहुत ही सुन्दर शहर है। इसका आधिकारिक नाम उदगमंडलम है। यहाँ के खूबसूरत चाय बागान काफी प्रसिद्ध हैं। नीलगिरि की पहाड़ियों के कारन इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। सर्दियों में यहाँ का मौसम बहुत ही ठंडा हो जाता है। सर्दियों के अलावा वर्ष भर यहाँ का मौसम काफी सुहावना होता है। यही मौसम पर्यटकों को अपनी और खींच ले आता है।
यह स्थान यहाँ की हरियाली, नीलगिरि की पहाड़ी और यहाँ सुन्दर व शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहाँ दुनिया भर से लोग आकर प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेते हैं। वैसे तो यहाँ आने के लिए हवाई जहाज, ट्रेन, बस आदि की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन लोग यहाँ आने के लिए सड़क मार्ग से जाना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि यहाँ के मार्ग में एक से बढ़कर एक प्राकृतिक सौंदर्य के नजारों का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। अगर आप शादी के बाद हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ऊटी जैसा मजा आपको कहीं और नहीं मिलेगा।
ऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थल
- नीलगिरि माउंटेन रेलवे
- मोती झील
- एमरॉल्ड लेक
- वॉटनिकल गार्डन
- रोज गार्डन
- हिमस्खलन झील
- डॉल्फिन नॉज
- सेंट स्टीफन चर्च
- थ्रेड गार्डन तिव्वती बाजार
कन्याकुमारी- भारत का दक्षिणतम स्थान

भारत का सबसे दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी असीमित जल से घिरा क्षेत्र है। यहाँ तीन जलराशियाँ क्रमशः बंगाल की खाड़ी, हिन्द महासागर और अरब सागर का संगम भी है। सायंकालीन क्षितिज को निहारने और एकांत का आनंद लेने के लिए इससे शानदार जगह और कोई नहीं। बता दें कि पूर्णिमा की शाम को यहाँ चन्द्रमा उदय और सूर्यास्त को क्षितिज के दोनों और एक साथ देखा जा सकता है।
वर्ष भर लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ के शांत सौंदर्य तथा सूर्यास्त का आनंद लेने आते हैं। यहाँ आपको दक्षिण भारतीय संस्कृति तथा दक्षिण भारतीय व्यंजनों का भरपूर आनंद प्राप्त होगा।
कन्याकुमारी के प्रमुख पर्यटन स्थल
- थिरूवल्लुवर मूर्ति
- भगवती अम्मन मंदिर
- कन्याकुमारी बीच
- पद्मनाभापुरम महल
- उदयगिरि का किला
- विवेकानंद स्मारक शिला
- अवर लेडी ऑफ रैनसम चर्च
- ओलाकारुवी झरना
- गाँधी मैमोरियल
- सुनामी स्मारक