पृथ्वी, मंगल, सूर्य, चंद्रमा एक कतार में आए:आज सबसे बड़ा और चमकीला दिखेगा लाल ग्रह; अगला संयोग 2025 में बनेगा
आज आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हमारी पृथ्वी पूरे दिन मंगल ग्रह और सूर्य के बीच होगी। सुबह 10.30 बजे के करीब चंद्रमा भी इनकी सीध में आ गया। इस वजह से मंगल एक घंटे के लिए चांद के पीछे छिप गया। हालांकि यह घटना नॉर्थ अमेरिका और यूरोप सहित नॉर्थ अफ्रीका और खाड़ी देशों के कुछ हिस्सों से ही देखी जा सकी। भारत में रात होने पर लाल ग्रह नजर आएगा।आज सबसे बड़ा और चमकीला दिखेगा लाल ग्रह
साल की आखिरी पूर्णिमा को बना संयोग
यह खगोलीय घटना अगहन महीने की पूर्णिमा के दिन हो रही है। यह इस साल की आखिरी पूर्णिमा है। पूरी तरह से रोशन चंद्रमा के पास मंगल ग्रह चमकता हुआ दिखाई देगा। भारत में इसे सुबह देखना मुश्किल होगा, लेकिन यह रात के दौरान नजर आएगा। मंगल के चांद के पीछे छिपने वाली घटना को एशिया के ज्यादातर इलाकों से नहीं देखा जा सका।आज सबसे बड़ा और चमकीला दिखेगा लाल ग्रह
मंगल सामान्य से ज्यादा चमकेगा
आज हो रही खगोलीय घटना को मार्स अपोजिशन कहते हैं। इसमें मंगल और सूरज हमारे ग्रह की विपरीत दिशाओं में आ जाते हैं। ऐसे में मंगल ग्रह सामान्य से ज्यादा चमकीला और बड़ा दिखाई देता है। इसकी चमक बढ़कर माइनस 1.9 मैग्निट्यूड हो जाएगी। यह घटना हर 26 महीने में एक बार होती है। यानी अब अगला मार्स अपोजिशन जनवरी 2025 में होगा।आज सबसे बड़ा और चमकीला दिखेगा लाल ग्रह

दूरबीन या टेलिस्कोप से देखें मंगल
वैसे तो लाल और चमकीले मंगल को नग्न आंखों से देखा जा सकेगा, लेकिन बेहतर नजारे के लिए आप दूरबीन या सामान्य टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस घटना को ठीक से देखने के लिए आसमान का साफ रहना भी जरूरी है। यूट्यूब पर कई चैनल इस खूबसूरत प्राकृतिक घटना का लाइवस्ट्रीम भी करेंगे।आज सबसे बड़ा और चमकीला दिखेगा लाल ग्रह